ओडिशा: बालेश्वर में एक के बाद एक फटे 7 से ज्यादा सिलेंडर, भरभरा कर गिरा घर
बालेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले के मेरांटा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नौपालगाड़ी इलाके में सोमवार को एक घर में अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। विस्फोट इतनी तेज था कि…

बालेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले के मेरांटा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नौपालगाड़ी इलाके में सोमवार को एक घर में अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। विस्फोट इतनी तेज था कि घर पूरी तरह से नष्ट हो गया और आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई। इस घटना में एक के बाद एक सात से अधिक सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे परिसर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जोरदार धमाकों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग के अनुसार, यह विस्फोट बैटरी से चलने वाले स्कूटर के चार्जर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से शुरू हुआ। आग तेजी से फैली और अवैध रूप से रखे गए सिलेंडरों में आग लग गई, जिससे भयानक विस्फोट हुआ। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर भागे।
आवासीय दुकान परिसर के अंदर 60 से अधिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे गए थे , जिसका इस्तेमाल अस्थायी गैस वितरण के रूप में किया जा रहा था।
अग्निशमन सेवा विभाग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया, जिससे और अधिक नुकसान होने से बच गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो चुका है।
पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि एस.के. हाफिज नामक एक होमगार्ड परिसर से अवैध गैस सिलेंडर का कारोबार चला रहा था। स्थानीय लोगों ने सख्त कानूनी कार्रवाई और आवासीय क्षेत्रों में इस तरह की जानलेवा अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी सतर्कता की मांग की है।
हाफिज के खिलाफ अवैध कारोबार और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है जो इस कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। जिला प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है और ऐसे अवैध कारोबारों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
