ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया
वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा टारगेट ऑस्ट्रेलिया ने चेज कर लिया है। भारत ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 331 रनों का टारगेट दिया था, जिसे कंगारुओं ने 3 विकेट रहते हासिल किया। वुमेंस वनडे क्रिकेट…
वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा टारगेट ऑस्ट्रेलिया ने चेज कर लिया है। भारत ने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को 331 रनों का टारगेट दिया था, जिसे कंगारुओं ने 3 विकेट रहते हासिल किया।
वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार, 12 अक्टूबर को वुमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा 331 रनों का स्कोर चेज किया। हारने वाली टीम के रूप में भारत का नाम टॉप-5 की इस लिस्ट में तीसरी बार जुड़ा है।
वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के 13वें मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 332 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को गत विजेता टीम ने 3 विकेट और एक ओवर शेष रहते हासिल किया। कप्तान एलिसा हीली ने 142 रनों की पारी खेली।

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे पायदान पर है, जिनके खिलाफ श्रीलंका ने 2024 में 302 रनों का पीछा किया था। बता दें, वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ 2 ही बार हुआ है जब किसी टीम ने 300 से अधिक के स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया हो।
श्रीलंका उस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया ने 2012 में 289 रनों का टारगेट का पीछा किया था। यह वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में चेज किए गए सबसे बड़े टारगेट की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। मुंबई में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2023 में 283 रनों का सफलता पूर्वक पीछा किया था।
यह वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में चेज किया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज हुई थी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ 282 रनों का टारगेट चेज किया था। यह स्कोर वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में चेज हुआ पांचवां सबसे बड़ा स्कोर था।
सम्बंधित ख़बरें
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
