द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत बहुत कठिन : टेम्बा बावुमा

डब्ल्यूटीसी फाइनल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से लंदन के ऐतिहासिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाना है। इसके लिए करीब 5 महीने का समय है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने बता दिया है कि…

Ragwendra P Singh
January 7, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत बहुत कठिन : टेम्बा बावुमा

डब्ल्यूटीसी फाइनल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से लंदन के ऐतिहासिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाना है। इसके लिए करीब 5 महीने का समय है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने बता दिया है कि वे किस तरह की तैयारी इस खिताबी मैच को जीतने के लिए करने वाले हैं।

साभार : गूगल

उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतना बहुत कठिन होने वाला है। एक तरह से यह आग का दरिया है और डूब के जाना है। पाकिस्तान का टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए टेम्बा बावुमा ने कहा, "अब शायद सबसे बड़ा पॉइंट (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करना है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना डेब्यू करने के बाद यह मेरे लिए सबसे बड़ी चीजों में से एक होगी। उम्मीद है, मैं उस समय तक फिट हो जाऊंगा। यह शायद मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से सबसे बड़ी उपलब्धि है, और शायद समूह के लिए भी।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास देश के लिए कुछ खास करने का अवसर है। एक बात जो मैं जानता हूं वह यह है कि खिलाड़ियों के उस ग्रुप के साथ हर कोई यह सुनिश्चित करने के लिए ईंट की दीवार को पार करने (बहुत कठिन परिश्रम) की कोशिश करेगा कि हम उस परिणाम के सही पक्ष में पहुंचें।"

दक्षिण अफ्रीका ने सबसे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की चैंपियन है। उन्होंने 2023 में भारत को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया था। इस बार भी टीम फाइनल में है।

यहां तक कि टीम के दो मैच बाकी हैं। ऐसे में ये मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए बहुत ही ज्यादा कठिन होने वाला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।