ऑस्ट्रेलिया व टीम इंडिया से मिले ऑस्ट्रेलियाई पीएम
पांचवें टेस्ट से पूर्व ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम से मुलाकात की। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे है और सिडनी टेस्ट का नतीजा यह तय करेगा कि मेजबान टीम एक दशक से भी अधिक समय के…

पांचवें टेस्ट से पूर्व ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम से मुलाकात की। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे है और सिडनी टेस्ट का नतीजा यह तय करेगा कि मेजबान टीम एक दशक से भी अधिक समय के बाद ट्रॉफी हासिल कर पाती है या नहीं।

अल्बनीज ने दोनों टीम के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए टिप्पणी की, ‘‘ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम ने हमें पहले ही गर्मियों में शानदार क्रिकेट दिखाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब शुक्रवार को पांचवां टेस्ट शुरू होगा तो मैकग्रा फाउंडेशन के महान काम के समर्थन में एससीजी गुलाबी रंग से भर जाएगा। चलो ऑस्ट्रेलिया।’’
बुमराह ने सीरीज में 30 विकेट लिए हैं और वह अपने 44वें मैच 200 टेस्ट विकेट के साथ इस उपलब्धि तक सबसे कम मैच में पहुंचने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भी बने।
रिपोर्ट के अनुसार एंथनी अल्बनीज ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''हम यहां एक कानून पारित कर सकते हैं जिसके अनुसार उन्हें बाएं हाथ से या एक कदम आगे से गेंदबाजी करनी होगी। जब भी वह गेंदबाजी करने आए हैं, बहुत रोमांचक रहा है।"
भारत पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के शुरुआती टेस्ट में 295 रन से जीती थी। यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर रनों के लिहाज से टीम की सबसे बड़ी जीत है। हालांकि उसके बाद दूसरे और चौथे मैच में भारत को हार मिली।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
