द इंडियन व्यू

धीमी ओवर गति के चलते ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम पर मैच फीस का 10% जुर्माना

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में खेले गए दूसरे वनडे में धीमी ओवर गति की वजह से मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। @ICC बुधवार को हुए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत…

Ragwendra P Singh
September 19, 2025
1 min read
धीमी ओवर गति के चलते ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम पर मैच फीस का 10% जुर्माना

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में खेले गए दूसरे वनडे में धीमी ओवर गति की वजह से मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

@ICC

बुधवार को हुए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत के हाथों 102 रन की बड़ी हार मिली, जो रनों के लिहाज से उसकी अभी तक की सबसे बड़ी हार है। इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तय समय सीमा में दो ओवर कम डाले, जिसकी वजह से यह जुर्माना लगाया गया। आईसीसी मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने यह दंड लगाया।

आईसीसी ने बयान में कहा, "आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, धीमी ओवर गति के लिए प्रत्येक ओवर कम होने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

चूंकि ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंके, इसलिए टीम पर कुल 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।" ऑस्ट्रेलिया ने यह जुर्माना स्वीकार कर लिया है, इसलिए मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह आरोप मैदानी अंपायर वृंदा राठी और जननी नारायणन, तीसरे अंपायर लॉरेन एजेनबैग और चौथे अंपायर गायत्री वेणुगोपालन द्वारा लगाया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।