ऑस्ट्रेलियाई ओपन : हार के साथ युकी-ओलिवेटी की जोड़ी बाहर
भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल के पहले दौर में वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाले ट्रिस्टन स्कूलकेट और एडम वाल्टन की स्थानीय जोड़ी से हारकर बाहर हो…

भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष युगल के पहले दौर में वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाले ट्रिस्टन स्कूलकेट और एडम वाल्टन की स्थानीय जोड़ी से हारकर बाहर हो गए।
युकी और ओलिवेटी ने एक घंटे 20 मिनट तक चले पुरुष युगल मैच में कई गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें 2-6, 6-7 से हार से चुकाना पड़ा। भांबरी और ओलिवेटी अपने तीन ब्रेक प्वाइंट में से किसी को भी भुनाने में नाकाम रहे और उन्होंने पांच डबल फॉल्ट किए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने सिर्फ एक बार डबल फॉल्ट किया।

पहला सेट हारने के बाद भांबरी और ओलिवेटी ने दूसरे सेट में चुनौती पेश की लेकिन उन्होंने गलतियां करना जारी रखा जिसका स्कूलकेट और वाल्टन ने पूरा फायदा उठाकर जीत हासिल की। मंगलवार को दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके कोलंबियाई जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस भी पहले दौर में बाहर हो गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
