द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलियाई ओपन : पुरुष वर्ग में अल्काराज़, महिला वर्ग में सबालेंका शीर्ष वरीय

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2026, जो साल का पहला ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है, इस बार अपने पुरुष और महिला वर्ग में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने वाली है। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ और एरीना सबलेंका को…

Ragwendra P Singh
January 14, 2026
2 min read

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2026, जो साल का पहला ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट है, इस बार अपने पुरुष और महिला वर्ग में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने वाली है। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ और एरीना सबलेंका को क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता मिली है।

ड्रॉ गुरुवार को होने जा रहे हैं, लेकिन उससे एक दिन पहले ही पुरुष और महिला वर्ग में कुल 32 वरीय खिलाड़ियों की घोषणा हो गई है।

पुरुष वर्ग में, दो बार के मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर को दूसरी वरीयता दी गई है, जबकि अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को तीसरी और 10 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को चौथी वरीयता मिली है।

शीर्ष 10 वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ियों में लोरेंजो मुसेटी, एलेक्स डी मिनौर, फेलिक्स ऑगर-अलियासिम, बेन शेल्टन, टेलर फ्रिट्ज और अलेक्जेंडर बुब्लिक भी शामिल हैं। दानिल मेदवेदेव 11वीं वरीयता के साथ कोर्ट पर उतरेंगे।

साभार : गूगल

महिला वर्ग में, एरीना सबलेंका, इगा स्वियातेक और कोको गॉफ लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष तीन वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के रूप में शामिल हैं। मौजूदा विजेता मैडिसन कीज़ को नौवीं वरीयता मिली है और वह शीर्ष 10 वरीयता प्राप्त चार अमेरिकी महिला खिलाड़ियों में से एक हैं।

अन्य शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ियों में अमांडा अनिसिमोवा (चौथी), एलेना रायबाकिना (पाँचवीं), जेसिका पेगुला (छठी), जैस्मीन पाओलिनी (सातवीं), मीरा एंड्रीवा (आठवीं) और बेलिंडा बेनसिच (दसवीं) शामिल हैं। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका को 16वीं वरीयता दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।