द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलियाई ओपन जूनियर: माया और पापरकर पहले दौर में बाहर

माया राजेश्वरन रावती और अर्नव पापरकर के रविवार को यहां पहले दौर में हारने से भारत की ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग के एकल में चुनौती खत्म हुई। लड़कियों के एकल वर्ग से खेलने वाली माया लय में नहीं थी और…

Ragwendra P Singh
January 25, 2026
1 min read

माया राजेश्वरन रावती और अर्नव पापरकर के रविवार को यहां पहले दौर में हारने से भारत की ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग के एकल में चुनौती खत्म हुई।

लड़कियों के एकल वर्ग से खेलने वाली माया लय में नहीं थी और वह अन्ना पुष्करेवा से एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चले मैच में 4-6, 1-6 से हारी। पहले सेट में कड़ी टक्कर के बाद दूसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी ने अपनी लय खो दी क्योंकि पुष्करेवा ने आक्रामक खेल दिखाया।

लड़कों के एकल वर्ग में भी पापरकर जल्दी ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उन्हें अमेरिकी खिलाड़ी विहान रेड्डी से 3-6, 4-6 से हार मिली।

पापरकर ने दोनों सेटों में कड़ी टक्कर दी लेकिन अहम मौकों को भुनाने में असमर्थ रहे। दूसरी तरफ रेड्डी ने निर्णायक क्षणों में अधिक स्थिरता दिखाते हुए सीधे सेटों में जीत हासिल की।

साभार : गूगल

पापरकर को नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले डेविस कप क्वालीफायर मुकाबले के लिए भारत की टीम में अभ्यास साथी के रूप में चुना गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।