द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलियन ओपन : स्वितोलिना ने छह साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

मेलबर्न। यूक्रेन की खिलाड़ी और 28वीं सीड एलिना स्वितोलिना ने सोमवार को रोड लेवर एरिना में हुए चौथे राउंड के मुकाबले में वेरोनिका कुदेरमेटोवा को 6-4, 6-1 से हराकर छह साल में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल में जगह…

Ragwendra P Singh
January 20, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलियन ओपन : स्वितोलिना ने छह साल बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

मेलबर्न। यूक्रेन की खिलाड़ी और 28वीं सीड एलिना स्वितोलिना ने सोमवार को रोड लेवर एरिना में हुए चौथे राउंड के मुकाबले में वेरोनिका कुदेरमेटोवा को 6-4, 6-1 से हराकर छह साल में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

पूर्व वर्ल्ड नंबर 3 स्वितोलिना ने इतिहास रचते हुए ग्रैंड स्लैम में 100 मैच जीतने वाली पहली यूक्रेनी खिलाड़ी बनने के बाद यह कारनामा किया है। यह उनके करियर का 12वां ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल है।

अब क्वार्टरफाइनल में स्वितोलिना का सामना छठी सीड एलिना रिबाकिना और 19वीं सीड मेडिसन कीज के बीच होने वाले चौथे राउंड के विजेता से होगा।

स्वितोलिना के प्रदर्शन पर मां बनने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ा है। 2022 में बेटी स्काई के जन्म के बाद यह उनका चौथा ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल है। उन्होंने 2018 और 2019 में लगातार दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी।

पिछले साल, स्वितोलिना ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन चौथे राउंड में लिंडा नोस्कोवा के खिलाफ पीठ में चोट के कारण केवल तीन गेम के बाद मैच छोड़ना पड़ा। इसके बाद पूरे सीजन में वह शारीरिक समस्याओं से जूझती रहीं और यूएस ओपन के बाद फुट सर्जरी के लिए ब्रेक लिया। यह टूर्नामेंट उनकी सर्जरी के बाद पहला है।

मैच की शुरुआत में स्वितोलिना को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, क्योंकि पूर्व वर्ल्ड नंबर 9 कुदेरमेटोवा ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 4-1 की बढ़त बना ली थी। लेकिन स्वितोलिना ने अपनी लय हासिल करते हुए लगातार पांच गेम जीते और पहला सेट अपने नाम किया।

दूसरे सेट में स्वितोलिना ने शानदार वापसी की, 3-1 की बढ़त के साथ मैच पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया और 83 मिनट में जीत दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।