द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलियन ओपन: रयबाकिना ने स्वियातेक को चौंकाया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

मेलबर्न : पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त इगा…

Ragwendra P Singh
January 28, 2026
2 min read
ऑस्ट्रेलियन ओपन: रयबाकिना ने स्वियातेक को चौंकाया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

मेलबर्न : पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक को 7-5, 6-1 से शिकस्त दी।

 

मेलबर्न पार्क में खेले गए इस मुकाबले में पहला सेट कड़ा रहा, लेकिन दूसरे सेट में रयबाकिना ने पूरी तरह दबदबा बनाते हुए जीत अपने नाम की। 28 वर्षीय रयबाकिना पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने की दौड़ में हैं और अब सेमीफाइनल में उनका सामना जेसिका पेगुला या अमांडा अनीसिमोवा से होगा।

 

मैच के बाद रयबाकिना ने कहा,

 

“इस जीत से बहुत खुश हूं। हम एक-दूसरे के खेल को अच्छी तरह जानते हैं और मेरी कोशिश आक्रामक बने रहने की थी। पहले सेट में हम दोनों की पहली सर्विस ज्यादा प्रभावी नहीं थी, इसलिए हम दूसरी सर्विस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। दूसरे सेट में मैंने ज्यादा खुलकर खेला, सर्विस बेहतर रही और यही फर्क पड़ा।”

 

मैच की शुरुआत स्वियातेक ने तेज़ की और पहले ही गेम में रयबाकिना की सर्विस तोड़ दी, लेकिन वह इस बढ़त को कायम नहीं रख सकीं और तुरंत ही ब्रेक वापस गंवा बैठीं। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाए रखीं। पहले सेट के अंतिम गेम में स्वियातेक की एक बड़ी चूक का फायदा उठाते हुए रयबाकिना ने सेट अपने नाम कर लिया, जिसे जीतने में करीब एक घंटा लगा।

 

दूसरे सेट में रयबाकिना ने स्वियातेक की सर्विस से जुड़ी परेशानियों का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने तेज़ और सटीक फोरहैंड विनर लगाकर ब्रेक हासिल किया। सेट के अंतिम हिस्से में एक करीबी लाइन कॉल को लेकर स्वियातेक असहज नजर आईं, जिसका फायदा उठाते हुए रयबाकिना ने एक और ब्रेक लिया और आराम से सर्विस होल्ड कर मुकाबला जीत लिया।

 

इस शानदार जीत के साथ एलेना रयबाकिना ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है और अब उनकी नजर फाइनल में प्रवेश करने पर होगी।

--------------

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।