द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025: सिनर और टाउनसेंड-सिनिआकोवा की शानदार जीत

इटली के 23 वर्षीय युवा जैनिक सिनर ने लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता। रविवार को मेलबर्न को रोड लिवर एरिना में मेंस सिंगल्स का फाइनल खेला गया। @janniksin सिनर ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 3 सेट में…

Ragwendra P Singh
January 26, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025: सिनर और टाउनसेंड-सिनिआकोवा की शानदार जीत

इटली के 23 वर्षीय युवा जैनिक सिनर ने लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता। रविवार को मेलबर्न को रोड लिवर एरिना में मेंस सिंगल्स का फाइनल खेला गया।

@janniksin

सिनर ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 3 सेट में हराकर खिताब जीत लिया। वहीं, विमेंस डबल्स में टॉप सीड टेलर टाउनसेंड और कैटरिन सिनिआकोवा की जोड़ी ने टाइटल पर कब्जा किया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में 2019 के बाद पहली बार ऐसा हुआ, जब फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 और वर्ल्ड नंबर-2 का सामना हुआ। तब नंबर-1 नोवाक जोकोविच ने नंबर-2 राफेल नडाल को सीधे सेट में हराया था। वहीं अब, नंबर-1 सिनर ने नंबर-2 ज्वेरेव को 6-3, 7-6 (7-4), 6-3 से हराया।

https://twitter.com/janniksin/status/1883499439677186280

2024 से सिनर ने 5 में से 3 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ओपन और यूएस ओपन पर कब्जा किया था। इस बार फिर उन्होंने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर की। इस दौरान उन्होंने 80 मुकाबले जीते, वहीं महज 6 में उन्हें हार मिली। वे पिछले 21 मैचों से कोई मुकाबला नहीं हारे।

विमेंस डबल्स में अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक रिपब्लिक की कैटरिन सिनिआकोवा की टॉप सीड जोड़ी ने खिताब जीता। दोनों ने वर्ल्ड नंबर-3 ताइवान की सिएह सु-वेई और लात्विया की जेलेना ओस्टापेंको की जोड़ी को हराया। वर्ल्ड नंबर-1 पेयर ने 6-2, 6-7 (4-7), 6-3 से फाइनल जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।