द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलियन ओपन : इगा स्वियातेक सेमीफाइनल में, अमेरिका की एम्मा नवारो को हराया

अमेरिका की एम्मा नवारो पर आसान जीत के साथ पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अमेरिका की एक अन्य टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज भी टूर्नामेंट के…

Ragwendra P Singh
January 22, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलियन ओपन : इगा स्वियातेक सेमीफाइनल में, अमेरिका की एम्मा नवारो को हराया

अमेरिका की एम्मा नवारो पर आसान जीत के साथ पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं अमेरिका की एक अन्य टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज भी टूर्नामेंट के विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में हैं।

साभार : गूगल

विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनलिस्ट तय हो गए है। पहला सेमीफाइनल वर्ल्ड नंबर-1 आर्याना सबालेंका और स्पेन की पाउला बडोसा के बीच होगा। वहीं, दूसरा स्वियातेक और कीज के बीच होगा। स्वियातेक ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नवारो पर आसान जीत दर्ज की। उन्होंने पहला सेट 6-1 और दूसरा 6-2 से जीता। सेमीफाइनल में स्वियातेक का मुकाबला 23 जनवरी यानी कल कीज से होगा।

अमेरिका की मेडिसन कीज ने बुधवार को पिछड़ने के बाद वापसी की और जीत दर्ज की। कीज को यूक्रेन की 28वीं सीड एलिना स्वितोलिना के खिलाफ पहले सेट में 3-6 से हार मिली। इसके बाद उन्होंने कमबैक किया, दूसरा सेट 6-3 और तीसरा सेट 6-4 से जीत लिया।

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल में जगह बनाई। टेनिस के ओलंपिक चैंपियन जोकोविच ने मेंस सिंगल्स में तीसरी सीड स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4 सेट तक चले मुकाबले में पिछड़ने के बाद हराया। मेलबर्न के रोड लेवर एरिना में दूसरी ओर जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी अपना क्वार्टर फाइनल जीत लिया।

जोकोविच के खिलाफ 21 साल के अल्काराज ने पहला सेट 6-4 से जीता। जोकोविच ने वापसी की और दूसरा सेट 6-4 के अंतर से ही जीता। जोकोविच ने अपना दबदबा कायम रखा और आखिरी 2 सेट 6-3, 6-4 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

दूसरी सीड जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के टॉमी पॉल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जीता। ज्वेरेव को शुरुआती 2 सेट जीतने में मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उन्होंने 7-6, 7-6 के अंतर से दोनों सेट जीत लिए। पॉल ने वापसी की और तीसरा सेट 6-2 से अपने नाम किया। ज्वेरेव ने फिर कमबैक किया और चौथा सेट 6-1 के अंतर से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।