द इंडियन व्यू

ऑकलैंड मुख्य ड्रॉ के लिए सुमित नागल क्वालीफाई

नंबर वन भारतीय एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने रविवार को अपने से बेहतर रैंकिंग वाले फ्रांसीसी खिलाड़ी एड्रियन मनारिनो पर जीत के साथ एटीपी 250 प्रतियोगिता एएसबी क्लासिक के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया। दुनिया के…

Ragwendra P Singh
January 5, 2025
1 min read
ऑकलैंड मुख्य ड्रॉ के लिए सुमित नागल क्वालीफाई

नंबर वन भारतीय एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने रविवार को अपने से बेहतर रैंकिंग वाले फ्रांसीसी खिलाड़ी एड्रियन मनारिनो पर जीत के साथ एटीपी 250 प्रतियोगिता एएसबी क्लासिक के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया।

दुनिया के 98वें नंबर के 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी नागल को क्वालीफायर के अंतिम दौर में 7-6, 6-3 से जीतने से पहले दुनिया के 66वें नंबर के खिलाड़ी मनारिनो से कड़ी चुनौती मिली।

साभार : गूगल

नागल खराब फॉर्म से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि 2024 सत्र के अंत में शीर्ष 100 में जगह बनाए रखने में कामयाब होने से पूर्व वह कई टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हुए थे। मुख्य ड्रॉ में खेलने से नागल को 12 जनवरी से मेलबर्न में शुरू होने वाले सत्र के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले तैयारी का अच्छा मौका मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।