ऑकलैंड ओपन: क्वार्टरफाइनल में बेन शेल्टन की हार, सेबेस्टियन बाएज फाइनल में
विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर के खिलाड़ी और यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन को एटीपी 250 टेनिस टूर्नामेंट ऑकलैंड ओपन के दो दिन तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में हार मिली। शेल्टन अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बाएज से 7-5, 6-3…

विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर के खिलाड़ी और यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन को एटीपी 250 टेनिस टूर्नामेंट ऑकलैंड ओपन के दो दिन तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में हार मिली।
शेल्टन अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बाएज से 7-5, 6-3 से हार गए, जो गैरवरीयता प्राप्त हैं और विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर हैं। गुरुवार रात को भारी बारिश की वजह से यह मैच स्थगित करना पड़ा था।
बाएज ने शुक्रवार को बाद में हुए सेमीफाइनल में अमेरिका के एक अन्य खिलाड़ी मार्कोस गिरोन को 6-1, 6-4 से हराया। बारिश के कारण खेल बाधित होने की वजह से तीन क्वार्टरफाइनल और दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन खेले गए।

फाइनल में बाएज का मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त याकूब मेनसिक से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में फैबियन मारोज़सन को 7-6 (9), 4-6, 6-1 से हराया। मारोज़सन ने पहले दौर में मौजूदा चैंपियन गेल मोनफिल्स और दूसरे दौर में दूसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड को हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
