द इंडियन व्यू

एसए20 लीग : सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ प्रिटोरिया कैपिटल्स की हार

दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट लीग SA20 के तीसरे सीजन के 17वें मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 52 रनों से हराया। बुधवार को सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान ने टॉस…

Ragwendra P Singh
January 23, 2025
3 min read
एसए20 लीग : सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ प्रिटोरिया कैपिटल्स की हार

दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट लीग SA20 के तीसरे सीजन के 17वें मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 52 रनों से हराया। बुधवार को सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी।

@SA20_League

डिफेंडिंग चैंपियन ईस्टर्न केप ने 7 विकेट पर 149 रन बनाए, जबकि 150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स 97 रन पर ढेर हो गई। ईस्टर्न केप की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जैक क्राउली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उन्हें जेसन बेहरनडर्फ ने काइल वेरिन के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

ईस्टर्न केप का दूसरा विकेट केवल 9 रन पर ही गिर गया। टॉम एबेल 8 गेंदों पर 6 रन बना कर आउट हो गए। डेविड बेडिंघम भी 14 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद कप्तान एडेन मार्करम ने पारी संभाली और तीन साझेदारी कर टीम का स्कोर 149 रन तक पहुंचाया।

उन्होंने चौथे विकेट के लिए जॉर्डन हरमन के साथ 37 गेंदों पर 35 रन की साझेदारी की। उन्होंने दूसरी साझेदारी छठे विकेट के लिए मार्को यानसन के साथ 39 रन की। वहीं तीसरी पार्टनरशिप उन्होंने लियाम डॉसन के साथ 26 गेंदों पर 53 रन की। मार्करम ने 55 गेंदों का सामना कर नाबाद 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े।

ईथन बॉश प्रिटोरिया कैपिटल्स के सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं विल जैक्स ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि जेम्स निशम और जेसन बेहरनडर्फ को 1-1 विकेट मिले। 150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम पावर प्ले में 4 विकेट खोकर 34 रन ही बना सकी।

कैपिटल्स का पहला विकेट दूसरी ही गेंद पर गिर गया। ओपनर विल जैक्स बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वहीं दूसरे ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज भी 11 रन के स्कोर पर आउट हो गईं। उन्होंने 8 गेंदों का सामना कर 8 रन बनाए। उसके बाद कप्तान राइली रूसो भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। काइल वेरिन भी 28 के स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना कर 11 रन बनाए।

मार्केस एकरमैन ने कीगन लायन कैचेट ने पारी को संभालने की कोशिश की। उनके बीच 5वें विकेट के लिए 35 गेंदों पर 38 रन की पार्टनरिशप हुई। एकरमैन ने 20 गेंदों का सामना कर 25 और लायन ने 27 गेंदों का सामना कर 28 रन बनाए। कैपिटल्स 16.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी।

मार्को यानसन ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। ईस्टर्न केप के सफल गेंदबाज रहे। इनके बाद लियाम डॉसन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। रिचर्ड ग्लीसन, ओटनील बार्टमैन और साइमन हार्मर को 1-1 विकेट मिले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।