एसए20 लीग : फाइनल में एमआई केप टाउन, पार्ल रॉयल्स को 39 रन से हराया
एमआई केप टाउन ने साउथ अफ्रीका की लीग एसए20 के फाइनल में जगह बनाई। टीम ने मंगलवार रात को सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए क्वालिफायर-1 में पार्ल रॉयल्स को 39 रनों से हराया। @SA20_League केप टाउन की टीम पहली बार फाइनल में…

एमआई केप टाउन ने साउथ अफ्रीका की लीग एसए20 के फाइनल में जगह बनाई। टीम ने मंगलवार रात को सेंट जॉर्ज पार्क में खेले गए क्वालिफायर-1 में पार्ल रॉयल्स को 39 रनों से हराया।

केप टाउन की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। जहां उसका मुकाबला क्वालिफायर-2 की विनर से होगा। मुकाबले में पार्ल रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। एमआई केप टाउन ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए।
200 रन का टारगेट चेज कर रही पार्ल रॉयल्स की टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। डेलानो पोटगीटर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 17 बॉल पर नाबाद 32 रनों की पारी खेली। 2 विकेट लेने वाले राशिद खान टी-20 के टॉप विकेट टेकर बन गए हैं। उनके नाम 633 टी-20 विकेट हो गए हैं। उन्होंने ड्वेन ब्रावो के 631 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
एमआई केप टाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 66 रन बना लिए थे। ओपनर रायन रिकेलटन 27 बॉल पर 44 और रासी वान डर डुसन 32 बॉल पर 40 रनों की पारियां खेलीं। दोनों के बीच 56 बॉल पर 87 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इस पार्टनरशिप को डी ग्लीम ने तोड़ा।
श्रीलंकाई गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे ने मिडिल ओवर्स में केप टाउन पर दबाव बनाया। उन्होंने 93 रन के स्कोर पर केप टाउन को दो झटके दिए। वेल्लालागे ने रिकेलटन को ओवेन के हाथों कैच कराया। फिर सेदिकुल्लाह अटल को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। अटल खाता भी नहीं खोल सके।
ऐसे में डेवाल्ड ब्रेविस ने 30 बॉल पर नाबाद 44 रन की पारी खेलकर टीम को 199 रन के स्कोर तक पहुंचा गया। उन्होंने जॉर्ज लिंडे (14 बॉल पर 26 रन) के साथ 32 बॉल पर नाबाद 74 रन बनाए। 200 रन का टारगेट चेज कर रही पार्ल रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 45 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए थे।
कगिसो रबाडा ने लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को विकेटकीपर रायन रिकेलटन के हाथों कैच कराया। फिर ट्रेंट बोल्ट ने माइकल ओवेन को हैंडिक्स के हाथों कैच कराया। वे 7 रन ही बना सके। रॉबिन हरमन (2 रन) को कॉर्बिन बॉश के हाथों कैच कराया।
48 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाने के बाद डेविड मिलर और दिनेश कार्तिक ने मिडिल ऑर्डर में पार्ल रॉयल्स को संभालने की कोशिश की। लेकिन नाकाम रहे। मिलर ने 26 बॉल पर 45 रन बनाए, जबकि दिनेश कार्तिक ने 28 बॉल पर 31 रन बनाए। हालांकि दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। केप टाउन की ओर से ट्रेंट बोल्ट, कगिसो रबाडा, कॉर्बिन बॉश और राशिद खान ने 2-2 विकेट झटके। जॉर्ज लिंडे को एक विकेट मिला।
एसए20 लीग के शुरुआती दोनों सीजन ऐडन मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने जीते हैं। पहले सीजन में ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। जबकि पिछले सीजन टीम ने डरबन सुपर जायंट्स को फाइनल में मात देकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाई।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
