द इंडियन व्यू

एसए20 लीग : पार्ल रॉयल्स की तीसरी जीत, जोबर्ग सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

पार्ल रॉयल्स के स्पिनरों ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए एसए20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स पर छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। रॉयल्स की स्पिन चौकड़ी ब्योर्न फोर्टुन , मुजीबुर रहमान, जो रूट और डुनिथ वेलालागे ने स्पिन…

Ragwendra P Singh
January 21, 2025
2 min read
एसए20 लीग : पार्ल रॉयल्स की तीसरी जीत, जोबर्ग सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया

पार्ल रॉयल्स के स्पिनरों ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए एसए20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स पर छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। रॉयल्स की स्पिन चौकड़ी ब्योर्न फोर्टुन , मुजीबुर रहमान, जो रूट और डुनिथ वेलालागे ने स्पिन का जाल बुनकर सुपर किंग्स को छह विकेट पर 146 रन पर रोक दिया।

@paarlroyals

जवाब में उन्होंने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। फोर्टुन ने पावरप्ले में दो विकेट चटकाये जबकि मुजीबुर ने 28 रन देकर एक विकेट लिया।  रॉयल्स कप्तान डेविड मिलर ने कहा ,‘‘मैं बहुत खुश हूं। हमने स्पिनरों पर भरोसा किया और वह सही साबित हुआ। मेरे पास इतने सारे विकल्प थे जो बहुत अच्छी बात है।’’

सुपर किंग्स ने आखिरी पांच ओवर में 65 रन बनाये। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 40 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों से 60 रन जोड़े जबकि डोनोवान फरेरा ने 19 गेंद में नाबाद 32 रन बनाये। लुआन ड्रे प्रिटोरियस ने 14 गेंद में 27 रन की पारी खेली।

तेज गेंदबाज हार्डस विजोएन ने प्रिटोरियस और जो रूट को लगातार आउट करके वापसी की कोशिश की लेकिन रॉयल्स ने मैच पर पकड़ ढीली होने ही नहीं दी। मिलर ने आखिर में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए मिचेल वान बुरेन (44 रन) के साथ चौथे विकेट के लिये 71 रन जोड़े।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।