एसए 20 : चौथी जीत, सनराइजर्स ईस्टर्न केप चौथे स्थान पर
डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने शुक्रवार को एसए 20 के तीसरे सीजन के 19वें मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स को 14 रन से हराया। टीम की यह लगातार चौथी जीत है। वहीं, सुपर किंग्स लगातार तीसरी हार है। @SA20_League…

डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने शुक्रवार को एसए 20 के तीसरे सीजन के 19वें मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स को 14 रन से हराया। टीम की यह लगातार चौथी जीत है। वहीं, सुपर किंग्स लगातार तीसरी हार है।

ईस्टर्न केप इस जीत के साथ पॉइट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम का अगला मुकाबला कल जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ ही खेला जाएगा। शुक्रवार को कैबेरा में खेले गए मैच में ईस्टर्न केप के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी।
टीम ने 4 विकेट खोकर 165 रन बनाए, जबकि 166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 151 रन ही बना सकी। मार्को यानसन ने नाबाद 11 रन बनाए और 2 विकेट झटके उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ईस्टर्न केप की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर जैक क्राउली 6 बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें हार्डुस विल्जोइन ने एलबीडबल्यू किया।
टीम के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा डेविड बेडिंघम 37 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 35 रन का योगदान दिया। सुपर किंग्स के लिए इवान जोन्स ने 2 विकेट झटके। हार्डुस विल्जोइन और लुथो सिपामला को 1-1 विकेट मिला।
166 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की शुरुआत तो अच्छी रही। लेकिन, डेवोन कॉन्वे के अलावा टीम के लिए कोई और खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। कॉन्वे ने 40 बॉल पर 43 रन बनाए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 27 रन की पारी खेली। ईस्टर्न केप के लिए मार्को यानसन, रिचर्ड ग्लीसन और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए। एडेन मार्करम और लियाम डॉसन को 1-1 विकेट मिला।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
