एशिया कप 2025: भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराया, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
दुबई : एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि बांग्लादेश और…

दुबई : एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब सेमीफाइनल जैसा बन गया है।
भारत से मिले 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम शुरुआत से दबाव में रही। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद सैफ हसन (69 रन, 51 गेंद, 3 चौके, 5 छक्के) ने परवेज हुसैन इमोन (21 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। हालांकि, इस साझेदारी के टूटते ही बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। अंततः बांग्लादेश की पूरी टीम 127 रनों पर सिमट गई।
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को कभी संभलने का मौका नहीं दिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो सफलता मिली। वहीं, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने भी एक-एक विकेट चटकाए।
इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। भारत की पारी के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 37 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 38 रन (29 गेंद) बनाए। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव (5), शिवम दुबे (2), तिलक वर्मा (5) जैसे बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जबकि तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन को एक-एक सफलता मिली।
इस जीत से भारत ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है और अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी होंगी, जो दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल का काम करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
