द इंडियन व्यू

सूर्यकुमार यादव ने फाइनल के लिए जताया भरोसा, कहा ‘वही जोश दिखाएंगे’

रविवार (28 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। दोनों टीमें 41 सालों के एशिया कप इतिहास में पहली बार फाइनल में भिड़ेंगी। साभार :…

Ragwendra P Singh
September 27, 2025
3 min read
सूर्यकुमार यादव ने फाइनल के लिए जताया भरोसा, कहा ‘वही जोश दिखाएंगे’

रविवार (28 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। दोनों टीमें 41 सालों के एशिया कप इतिहास में पहली बार फाइनल में भिड़ेंगी।

साभार : गूगल

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम मौजूदा सीजन में पाकिस्तान को दो बार धूल चटा चुकी है और अब उसकी निगाह तीसरी बार रौंदकर खिताब जीतने पर है। कप्तान सूर्यकुमार ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी सुपर-4 मैच में रोमांचक जीत के बाद फाइनल को लेकर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हम फाइनल में उसी अंदाज में उतरेंगे, जैसे आज उतरे थे। बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला।

भारत के 202/5 स्कोर के जवाब में श्रीलंका ने पांच विकेट पर 202 रन बनाए, जिससे मैच टाई हो गया। एक समय लग रहा था कि श्रीलंकाई टीम ने शिकंजा कस लिया है लेकिन भारत ने जबर्दस्त वापसी की।

सूर्यकुमार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में फाइनल के बारे में कहा, “शनिवार रिकवरी के लिए अच्छा दिन होगा। अभी फाइनल के बारे में सोचने की जरूरत नहीं। कुछ खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ मैच में काफी क्रैम्प हुए। रिकवरी का दिन अच्छा रहे और हम उसी अंदाज में उतरेंगे जैसे आज उतरे थे।”

सूर्या ब्रिगेड ने एशिया कप के मौजूदा सीजन में पाकिस्तान को ग्रुप चरण में सात विकेट से हराया जबकि सुपर-4 राउंड में 6 विकेट से शिकस्त दी। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मैच में काफी तनाव देखने को मिला। हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ उलझने की कोशिश की।

हालांकि, भारत की सलामी जोड़ी ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। हारिस और साहिबजादा फरहान ने भड़काऊ इशारे किए, जिसकी बीसीसीआई ने आईसीसी से शिकायत की। हारिस ने विमान गिरने का इशारा किया और फरहान ने बंदूक चलाने के अंदाज में फिफ्टी का जश्न मनाया था।

आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार को सुपर 4 में हारिस और फरहान को लेकर सुनवाई पूरी की। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया लेकिन हारिस पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

सूर्यकुमार पर भी पहलगाम आतंकवादी हमले पर टिप्पणी के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगा है। दोनों टीमों के मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने अक्टूबर 2022 के बाद से अभी तक भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं की है। भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध पिछले सात मैच जीते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।