द इंडियन व्यू

एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार

दुबई : एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। लो-स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 133 रन बनाए थे, जिसके जवाब में…

Ragwendra P Singh
September 24, 2025
2 min read
एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार

दुबई : एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। लो-स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 133 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

श्रीलंका की ओर से मिले 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को शानदार शुरुआत साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने दी और दोनों ने 45 रन जोड़े। हालांकि, महीश तीक्षणा ने लगातार दो गेंदों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका की वापसी कराई। इसके बाद सैम अयूब और सलमान आगा भी जल्दी आउट हो गए।

एक समय पाकिस्तान ने 12 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए थे। इस मुश्किल स्थिति में मोहम्मद हारिस ने 13 रनों की अहम पारी खेली। इसके बाद हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने मोर्चा संभालते हुए 58 रनों की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाज 32-32 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका की तरफ से वनिंदु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा को दो-दो सफलता मिली, जबकि दुष्मंथ चमीरा ने एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बहुत खराब रही और पारी की दूसरी ही गेंद पर कुसल मेंडिस बिना खाता खोले आउट हो गए।

फिर पथुम निशंका भी 8 रन बनाकर चलते बने। कमोबेस पूरी टीम का यही हाल रहा।

श्रीलंका की ओर से कामिंदु मेंडिस ने 50 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान चरिथ असलंका ने 20 रन, चमिका करुणारत्ने ने 17, कुसल परेला और वनिंदु हसरंगा ने 15-15 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह आफरिदी ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। जबकि हरीश राऊफ और हुसैन तलत को दो-दो सफलता मिली। वहीं, अबरार अहमद के खाते में एक विकेट गया।

इस जीत से पाकिस्तान की फाइनल में जगह बनाने की संभावना बरकरार है। दूसरी ओर, श्रीलंका को सुपर-4 चरण में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसके फाइनल में पहुंचने की राह लगभग बंद हो गई है।

अब क्रिकेट प्रशंसकों को भारत और पाकिस्तान की संभावित तीसरी भिड़ंत का इंतजार है, जो तभी संभव होगी जब भारत फाइनल में जगह बनाए और पाकिस्तान बांग्लादेश को हराए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।