द इंडियन व्यू

एशिया कप से बाहर होने पर बोले अफगानी कोच ट्रॉट–कहाँ गलती हुई, इस पर गहराई से सोचना होगा

अबू धाबी : एशिया कप से अफगानिस्तान की निराशाजनक विदाई के बाद टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि कई बार असफलता टीम को दोबारा संगठित होने का मौका देती है। अफगानिस्तान को इस बार प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन…

Ragwendra P Singh
September 19, 2025
2 min read
एशिया कप से बाहर होने पर बोले अफगानी कोच ट्रॉट–कहाँ गलती हुई, इस पर गहराई से सोचना होगा

अबू धाबी : एशिया कप से अफगानिस्तान की निराशाजनक विदाई के बाद टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि कई बार असफलता टीम को दोबारा संगठित होने का मौका देती है। अफगानिस्तान को इस बार प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन लगातार बांग्लादेश और श्रीलंका से मिली हार ने उनका अभियान जल्द खत्म कर दिया।

ग्रुप-बी के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर सुपर-4 में जगह बनाई। इस परिणाम से बांग्लादेश की भी राह खुल गई, जबकि अफगानिस्तान का सफर खत्म हो गया। मोहम्मद नबी की तूफानी 22 गेंदों पर 60 रनों की पारी से टीम 169/8 तक पहुंची थी, लेकिन यह स्कोर भी जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा।

मैच के बाद ट्रॉट ने कहा,“यह बेहद निराशाजनक और कठिन हार है। हमें लगा था कि 170 का स्कोर नबी की पारी के बाद अच्छा है। मगर श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी की और हमारी गेंदबाजी व फील्डिंग में हुई गलतियों ने उन्हें और बढ़त दिलाई। पावरप्ले में हमारी शुरुआत खराब रही और बल्लेबाजी, गेंदबाजी व फील्डिंग—तीनों में हमने साधारण गलतियां कीं। ऐसे में जीतना मुश्किल हो जाता है।”

ट्रॉट ने आगे कहा,“हम यहां बड़े लक्ष्य लेकर आए थे, लेकिन उन्हें हासिल नहीं कर सके। अब हमें यह सोचना होगा कि कहाँ कमी रह गई। आने वाले महीनों में टी20 विश्व कप भी है, ऐसे में हमें तुरंत सुधार की जरूरत है। उम्मीद है यह असफलता हमें दोबारा मजबूती से लौटने का सबक देगी।”

उन्होंने तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की गैरमौजूदगी को भी टीम की बड़ी कमी बताया।

उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से नवीन चोटिल थे। अगर वे फिट होते तो हालात अलग हो सकते थे। हमें सही गेंदबाजों की उपलब्धता पर भी काम करना होगा।”

उधर, श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अफगान स्पिनरों के खिलाफ टीम की रणनीति पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा,“शुरू से हमें पता था कि वे ज्यादा स्पिन डालेंगे। इसलिए मैंने और कुसल परेरा ने पहले 12 ओवर सामान्य खेला। बाद में रनरेट बढ़ा और हम आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ते गए। हमारी योजना थी कि खेल को लंबा खींचें और जब तेज गेंदबाज आएं, तो मौके का फायदा उठाएं। बीच में कुछ बड़े शॉट लगे और हमें फायदा मिला। सच कहें तो अफगानिस्तान के पास अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन हमारी रणनीति कारगर रही।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।