एशिया कप फाइनल में भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी
नई दिल्ली : भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे फाइनल में टॉस जीतने…

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे फाइनल में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि विकेट अच्छा लग रहा है। लाइट्स में विकेट और भी बेहतर हो जाता है। हम पहले अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन आज हम लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से हार्दिक चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
हार्दिक की जगह रिंकू सिंह को मौका मिला है। मुख्य तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर शिवम दूबे भी वापस आ गए हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में दो बार पाकिस्तान टीम को हरा चुकी है। अब भारतीय टीम की नजर फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकर खिताब जीतने पर है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
