द इंडियन व्यू

एशिया कप : नूर अहमद और मुजीब उर रहमान को आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन पर डिमेरिट अंक

अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद और मुजीब उर रहमान को अबू धाबी में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप स्टेज मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए एक-एक डिमेरिट अंक दिया गया है। साभार : गूगल नूर को…

Ragwendra P Singh
September 21, 2025
2 min read
एशिया कप : नूर अहमद और मुजीब उर रहमान को आईसीसी आचार संहिता उल्लंघन पर डिमेरिट अंक

अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद और मुजीब उर रहमान को अबू धाबी में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप स्टेज मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए एक-एक डिमेरिट अंक दिया गया है।

साभार : गूगल

नूर को अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो एक इंटरनेशनल मैच में अंपायर के फैसले से असहमति जाने से जुड़ा हुआ है। वहीं मुजीब को अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। जो "इंटरनेशनल मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरण या फिक्सचर और फिटिंग के दुरुपयोग" से जुड़ा हुआ है।

मुजीब ने मैच के दौरान तौलिये से स्टंप्स बिखेर दी थी, वहीं नूर ने श्रीलंका की पारी के 16वें ओवर के दौरान उनकी एक गेंद को वाइड देने पर अपनी असहमति जताई थी। ऑनफील्ड अंपायर आसिफ याकूब और वीरेंद्र शर्मा, थर्ड अंपायर फैसल अफरीदी और फोर्थ अंपायर रोहन पंडित द्वारा यह आरोप निर्धारित किए।

दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती स्वीकार की है और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।

बता दें कि उस मुकाबले में श्रीलंका के हाथों मिली 6 विकेट की हार के साथ अफगानिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर हो गए थी। नूर और मुजीब ने उस मैच में 1-1 विकेट लिया था। नूर ने इस एशिया कप में अफगानिस्तान के लिए तीनों मुकाबलों में शिरकत की और 4 विकेट हासिल किए, वहीं मुजीब ने सिर्फ एक मैच ही खेला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।