द इंडियन व्यू

मीनाक्षी-जैसमीन की दमदार जीत, पुरुष वर्ग में छह मुक्केबाज सेमीफाइनल में

भारतीय महिला मुक्केबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा, जब मीनाक्षी और जैसमीन लम्बोरिया ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर टीम के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया। मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग…

Ragwendra P Singh
April 5, 2026
2 min read
मीनाक्षी-जैसमीन की दमदार जीत, पुरुष वर्ग में छह मुक्केबाज सेमीफाइनल में

भारतीय महिला मुक्केबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा, जब मीनाक्षी और जैसमीन लम्बोरिया ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर टीम के लिए पदक सुनिश्चित कर दिया।

मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग में जापान की युका सादामात्सु को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। उन्होंने रिंग पर अपने नियंत्रण और बेहतरीन संयोजन से दर्शकों को प्रभावित किया। 57 किग्रा वर्ग में जैसमीन ने चीन की जियी चेन को भी 5-0 के स्पष्ट अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इन दोनों की जीत के साथ ही भारतीय महिला दल के सभी मुक्केबाजों का पदक पक्का हो गया।

Photo credit: Asian Boxing

पुरुष वर्ग में भी भारत का दबदबा देखने को मिला। 85 किग्रा में लोकेश ने कोरिया के गिचाए किम को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। 75 किग्रा में आकाश ने तुर्कमेनिस्तान के यहलास बगत्यारोव को समान अंतर से हराया, जबकि 90 किग्रा में हर्ष चौधरी ने किर्गिज गणराज्य के तिनिस्तान अलीबायेव को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Photo credit: Asian Boxing

इस प्रदर्शन के बाद भारत के पुरुष वर्ग में कुल छह मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुँच चुके हैं। हालांकि, 80 किग्रा वर्ग में अंकुश को जॉर्डन के हुसैन इशाइश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।