रयान विलियम्स के गोल से भारत की जीत, हांगकांग को 2-1 से हराया
ऑस्ट्रेलिया में जन्मे रयान विलियम्स ने भारत के लिए यादगार अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। मंगलवार को एशियाई कप क्वालीफाइंग के एक औपचारिक मैच में उन्होंने चौथे ही मिनट में गोल कर मेजबान टीम को हांगकांग के खिलाफ 2-1 की जीत…

ऑस्ट्रेलिया में जन्मे रयान विलियम्स ने भारत के लिए यादगार अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। मंगलवार को एशियाई कप क्वालीफाइंग के एक औपचारिक मैच में उन्होंने चौथे ही मिनट में गोल कर मेजबान टीम को हांगकांग के खिलाफ 2-1 की जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
भारत के लिए दूसरा गोल 50वें मिनट में आकाश मिश्रा ने किया, जो उनके करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल भी साबित हुआ। खालिद जमील की कोचिंग वाली भारतीय टीम ने इस जीत के साथ क्वालीफायर के तीसरे दौर में अपनी पहली जीत दर्ज की।
महाद्वीपीय टूर्नामेंट में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय टीम ने अपने अभियान का समापन पांच अंकों के साथ किया। टीम ने कुल एक मैच जीता और दो मुकाबले ड्रा किए, जिससे वह ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर रही।
हांगकांग से एवर्टन कैमारगो ने 65वें मिनट में गोल कर स्कोर का अंतर कम किया। याद रहे कि पिछले साल 10 जून को भारत को हांगकांग से पहले चरण के मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप सी में सिंगापुर ने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश को 1-0 से हराकर शीर्ष स्थान बनाए रखा और 2027 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। सिंगापुर ने कुल छह मैचों में 14 अंक जुटाए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
