द इंडियन व्यू

एलपीएल सीज़न-1 के लिए ट्रायल 26 दिसंबर से, पहली बार डे-नाइट में सफेद गेंद का इस्तेमाल

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के द्वारा आयोजित लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) की तैयारियों को रफ्तार मिल गई है और इसके ट्रायल की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। इस आशय की घोषणा करते हुए सीएएल ने बताया कि खिलाड़ियों को पहली…

Ragwendra P Singh
December 8, 2025
2 min read
एलपीएल सीज़न-1 के लिए ट्रायल 26 दिसंबर से, पहली बार डे-नाइट में सफेद गेंद का इस्तेमाल

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के द्वारा आयोजित लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) की तैयारियों को रफ्तार मिल गई है और इसके ट्रायल की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। इस आशय की घोषणा करते हुए सीएएल ने बताया कि खिलाड़ियों को पहली बार डे-नाइट ट्रायल का मौका मिलेगा और इस दौरान सफेद गेंद का इस्तेमाल होगा।

इस संबंध में फैसला एलपीएल की तकनीकी समिति की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही बैठक में एलपीएल के सुचारू आयोजन से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश टीम के पूर्व कप्तान ज्ञानेंद्र पांडेय ने की, जो इस प्रतिष्ठित लीग के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। एलपीएल का प्रबंधन क्वाड स्पोर्ट्स द्वारा किया जा रहा है।

बैठक में इस बात की भी जानकारी दी गई कि एलपीएल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म की शुरुआत भी कर दी गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तय की गई है। इसके लिए 14 से 30 वर्ष की आयु के खिलाड़ी पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके 30 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी भी पंजीकरण के पात्र होंगे।

सूत्रों के मुताबिक एलपीएल का पहला संस्करण फरवरी या मार्च में आयोजित होने की संभावना है, जिसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। यह टीमें - लखनऊ चैलेंजर्स, लखनऊ पैंथर्स, लखनऊ एसेस, लखनऊ लायंस, लखनऊ नवाब्स और लखनऊ स्ट्राइकर्स होंगी।

इस बैठक के दौरान सीएएल के सचिव केएम खान, पूर्व रणजी खिलाड़ी आरिश आलम, अभिनव दीक्षित सहित सीएएल के अन्य अधिकारी एसपी सिंह, विकास पांडेय, नईम चिश्ती और शुभांश कुमार भी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।