दो अंडर 70 के साथ अदिति की अच्छी शुरुआत, फिर भी पिछड़ी रेस में
भारत की शीर्ष महिला गोल्फर अदिति अशोक ने लॉस एंजिलिस में अपने सप्ताह की शुरुआत दो अंडर 70 के स्कोर के साथ की, लेकिन इसके बावजूद वह एलपीजीए टूर की जेएम ईगल एलए चैंपियनशिप में संयुक्त 59वें स्थान पर हैं। अदिति ने अपने…

भारत की शीर्ष महिला गोल्फर अदिति अशोक ने लॉस एंजिलिस में अपने सप्ताह की शुरुआत दो अंडर 70 के स्कोर के साथ की, लेकिन इसके बावजूद वह एलपीजीए टूर की जेएम ईगल एलए चैंपियनशिप में संयुक्त 59वें स्थान पर हैं।
अदिति ने अपने राउंड की शुरुआत फ्रंट नाइन से की और आठवें होल पर बोगी करने से पहले लगातार सात पार स्कोर बनाए। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 11वें, 16वें और 18वें होल पर बर्डी हासिल की।

भारतीय खिलाड़ी इस समय शीर्ष पर चल रही चिज़ी इवाई से सात शॉट पीछे हैं, जिन्होंने नौ अंडर 63 का बेहतरीन स्कोर किया है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
