एफए कप में बड़ा उलटफेर: साउथम्पटन ने आर्सेनल को हराया, सिटी का धमाकेदार प्रदर्शन
दूसरे टियर की टीम साउथम्पटन ने शनिवार को यहां एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रीमियर लीग में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल को 1-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। मैनचेस्टर सिटी ने एर्लिंग हैलेंड की हैट्रिक की बदौलत…

दूसरे टियर की टीम साउथम्पटन ने शनिवार को यहां एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रीमियर लीग में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल को 1-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। मैनचेस्टर सिटी ने एर्लिंग हैलेंड की हैट्रिक की बदौलत लीवरपूल को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
इंग्लिश लीग कप के फाइनल में सिटी के खिलाफ मिली हार के बाद आर्सेनल की मुश्किलें और बढ़ गईं। टीम ने 85वें मिनट में गोल खाकर साउथम्पटन को मैच अपने नाम करने का मौका दे दिया और इस तरह उसने एक और संभावित खिताब जीतने का अवसर गंवा दिया।

मैनचेस्टर सिटी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और मौजूदा सत्र में दोहरा खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बन गई है। लीवरपूल पर जीत के साथ टीम ने रिकॉर्ड लगातार आठवीं बार एफए कप सेमीफाइनल में जगह बनाई। उधर, चेल्सी ने तीसरे टियर की टीम पोर्ट वेल को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
