द इंडियन व्यू

एफआईएच हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप : आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत पहुंचीं

मदुरै : एफआईएच हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु 2025 से पहले आयरलैंड की मेंस जूनियर हॉकी टीम शुक्रवार दोपहर मदुरै पहुंचकर मेगा टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली पहली टीम बन गई। इससे कुछ ही समय पहले ऑस्ट्रेलियाई मेंस…

Ragwendra P Singh
November 21, 2025
2 min read
एफआईएच हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप : आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत पहुंचीं

मदुरै : एफआईएच हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु 2025 से पहले आयरलैंड की मेंस जूनियर हॉकी टीम शुक्रवार दोपहर मदुरै पहुंचकर मेगा टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली पहली टीम बन गई। इससे कुछ ही समय पहले ऑस्ट्रेलियाई मेंस जूनियर हॉकी टीम भी चेन्नई उतरी।आयरलैंड को पूल-ए में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला कनाडा, जर्मनी और दक्षिण अफ्रीका से होगा। ‘ग्रीन मशीन’ अपनी अभियान की शुरुआत 28 नवंबर को कनाडा के खिलाफ करेगी, जबकि 29 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। टीम अपना अंतिम पूल मैच 01 दिसंबर को सुबह 08 बजे जर्मनी के खिलाफ खेलेगी।टीम के कोच नेविल रोथमैन ने कहा, “यह मेरा मदुरै में पहला अनुभव है और यहां का स्वागत अविश्वसनीय है। भारतीय मेहमाननवाजी वाकई खास होती है। हमारी तैयारियां अच्छी रही हैं, खिलाड़ी उत्साहित हैं और हम मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कनाडा के खिलाफ हमारे पास कुछ योजनाएं हैं, लेकिन हमारा लक्ष्य सरल है—सटीक निष्पादन और एक-एक मैच पर फोकस।”दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई जूनियर मेंस हॉकी टीम—जिसे ‘बुरास’ के नाम से जाना जाता है—हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है। टीम अब तक छह पदक जीत चुकी है, जिसमें 1982 और 1989 में सिल्वर, 1993 और 2009 में ब्रॉन्ज, 1997 में ऐतिहासिक गोल्ड और 2005 में एक और सिल्वर शामिल है।तमिलनाडु 2025 संस्करण में ऑस्ट्रेलिया का सफर पूल-एफ से शुरू होगा, जहां उसकी भिड़ंत बांग्लादेश, फ्रांस और कोरिया से होगी। बुरास अपना पहला मुकाबला 29 नवंबर को चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे।ऑस्ट्रेलिया के कोच और चार बार के ओलंपियन जॉय स्टेसी ने कहा, “यह बड़ा टूर्नामेंट है और हमने इसकी तैयारी साल की शुरुआत से ही की है। क्वालिफायर, यूरोपियन टूर और जोहोर कप के बाद टीम में आत्मविश्वास बढ़ा है। ऑस्ट्रेलिया में हम साथ ट्रेन नहीं करते, इसलिए हमारा फोकस अपनी ताकतों पर, विपक्ष का बेहतर विश्लेषण करने पर और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।