द इंडियन व्यू

एफआईएच प्रो लीग : स्पेन के खिलाफ भारतीय महिला टीम की दूसरी हार

भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के रिटर्न चरण के मैच में बुधवार को स्पेन ने एक गोल से हराया। स्पेन के लिये सेगु मार्ता ने 49वें मिनट में गोल किया। स्पेन को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि भारत को दो ही मिल…

Ragwendra P Singh
February 19, 2025
2 min read
एफआईएच प्रो लीग : स्पेन के खिलाफ भारतीय महिला टीम की दूसरी हार

भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के रिटर्न चरण के मैच में बुधवार को स्पेन ने एक गोल से हराया। स्पेन के लिये सेगु मार्ता ने 49वें मिनट में गोल किया। स्पेन को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि भारत को दो ही मिल सके।

@TheHockeyIndia

स्पेन के हाथों भारत की यह लगातार दूसरी हार थी। स्पेन ने मंगलवार को पहले मैच में 4- 3 से जीत दर्ज की थी। स्पेन की टीम लगातार चार मैच जीत चुकी है। पहले दोनों क्वार्टर में दोनों टीमों ने प्रयास किये लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

छठे मिनट में स्पेन को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन लूसिया जिमेनेज और बेर्ता सेराहिमा के शॉट भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने बचा लिये। भारतीय उपकप्तान नवनीत कौर ने 15वें मिनट में सुशीला चानू को गोल के सामने पास दिया लेकिन वह इसे पकड़ नहीं पाई।

स्पेन को 18वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामकता दिखाई लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

तीसरे क्वार्टर में स्पेन की पैट्रिशिया अल्वारेज ने दाहिने फ्लैंक से हमला बोला और गेंद एमुंडसन को सौंपी। उसने लगभग गोल कर ही दिया था लेकिन सविता ने बड़ी चुस्ती से उसे बचाया। स्पेन ने चौथे क्वार्टर में कप्तान सेगु के गोल के दम पर बढत बनाई जिनका शॉट सविता के पैरों के बीच से निकल गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।