द इंडियन व्यू

एफआईएच प्रो लीग : शूटआउट में इंग्लैंड से हारी भारतीय महिला टीम

रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के मैच में इंग्लैंड से शूटआउट में 1-2 से हार गई जबकि निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था। @TheHockeyIndia इंग्लैंड के लिये पेजी गिलोट (40वां मिनट) और टेसा हॉवर्ड…

Ragwendra P Singh
February 16, 2025
2 min read
एफआईएच प्रो लीग : शूटआउट में इंग्लैंड से हारी भारतीय महिला टीम

रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के मैच में इंग्लैंड से शूटआउट में 1-2 से हार गई जबकि निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था।

@TheHockeyIndia

इंग्लैंड के लिये पेजी गिलोट (40वां मिनट) और टेसा हॉवर्ड (56वां) ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किये। भारत के लिये नवनीत कौर (53वां) और रूतुजा दादोसा पिसल (57वां) ने गोल किये। नवनीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल किया जबकि रूतुजा का फील्ड गोल था।

शूटआउट में नवनीत ही भारत के लिये गोल कर सकी जबकि कप्तान सलीमा टेटे, सुनेलिता टोप्पो और लालरेम्सियामी नाकाम रहे। इंग्लैंड के लिये लिली वाकर और कप्तान सोफी हैमिल्टन ने गोल दागे। इस जीत से इंग्लैंड को एक बोनस अंक भी मिल गया। भारत ने शनिवार को पहले चरण में इंग्लैंड को 3-2 से हराया था। भारत का सामना मंगलवार को स्पेन से होगा।

इंग्लैंड ने आक्रामक शुरूआत करते हुए गेंद पर नियंत्रण बना लिया। उसे नौवे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने गोल नहीं होने दिया। इंग्लैंड ने दबदबा बनाये रखा और 11वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर बनाया लेकिन एक बार फिर भारतीय डिफेंस को नहीं भेद सके।

भारत के लिये नवनीत अब तक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही है जिन्होंने तेजी से भागते हुए कई मौके बनाये। उन्होंने 16वें मिनट में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन इंग्लैंड की गोलकीपर ने मनीषा चौहान को दूसरे प्रयास में भी गोल नहीं करने दिया।

नवनीत का एक और प्रयास 21वें मिनट में नाकाम रहा। भारत को एक मिनट बाद फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन दीपिका की फ्लिक बाहर से निकल गई। पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी।

दूसरे हाफ में इंग्लैंड को 38वें मिनट में और फिर 40वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिले। गिलोट ने कप्तान सोफी हैमिल्टन से मिले पास पर गोल करके इंग्लैंड को बढत दिलाई। भारत को 53वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे नवनीत ने गोल में बदला। तीन मिनट बाद सविता ने बायें पैर को फैलाकर शानदार बचाव करते हुए इंग्लैंड को गोल नहीं करने दिया।

इसके कुछ मिनट बाद हालांकि इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हॉवर्ड ने गोल दागा। इस गोल के बाद भारत ने गोलकीपर सविता को हटाकर एक अतिरिक्त खिलाड़ी उतारा और रूतुजा ने सुनेलिटा के पास पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।