एक ही मैदान पर खेलने के चलते भारत को बड़ा फायदा मिला : पैट कमिंस
चोटिल होने के चलते चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि भारत को दुबई में एक ही स्थान तक खेलने का फायदा मिल रहा है जबकि अन्य टीमों को हाइब्रिड मॉडल के अनुसार हो रहे इस…

चोटिल होने के चलते चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि भारत को दुबई में एक ही स्थान तक खेलने का फायदा मिल रहा है जबकि अन्य टीमों को हाइब्रिड मॉडल के अनुसार हो रहे इस टूर्नामेंट में ग्रुप चरण के अपने मैच पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर खेलने पड़ रहे हैं।

भारत ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के मेजबान पाकिस्तान की यात्रा करने से मना कर दिया था। हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया गया जिसके अनुसार टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो वह भी दुबई में खेला जाएगा। कमिंस ने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है लेकिन जाहिर तौर पर इससे उन्हें (भारत को) एक ही मैदान पर खेलने का बड़ा फायदा मिलता है।
उनकी टीम पहले ही बहुत मजबूत है और उन्हें अपने सभी मैच एक स्थान पर खेलने का स्पष्ट फायदा भी मिल रहा है।’’ भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई, जो चार मार्च को दुबई में खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
