द इंडियन व्यू

एएफसी महिला एशियन कप 2026: जापान ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

सिडनी : जापान की महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को 1-0 से हराकर एएफसी महिला एशियन कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह जापान का तीसरा एशियन कप खिताब है। फाइनल मुकाबला…

Ragwendra P Singh
March 21, 2026
2 min read
एएफसी महिला एशियन कप 2026: जापान ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

सिडनी : जापान की महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को 1-0 से हराकर एएफसी महिला एशियन कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह जापान का तीसरा एशियन कप खिताब है।

 

फाइनल मुकाबला सिडनी के स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया में खेला गया, जहां रिकॉर्ड 74,357 दर्शक मौजूद रहे।

 

जापान की जीत की नायिका माइका हमानो रहीं, जिन्होंने 17वें मिनट में शानदार लंबी दूरी का गोल दागकर मैच का एकमात्र गोल किया। टॉटनहैम क्लब से खेलने वाली हमानो का यह गोल ऑस्ट्रेलिया के लिए हार का कारण बना। जापान ने इससे पहले 2014 और 2018 में भी खिताब जीता था और दोनों बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को ही 1-0 से हराया था।

 

यह टूर्नामेंट दर्शकों की भारी मौजूदगी के कारण भी ऐतिहासिक रहा। पूरे टूर्नामेंट में 3.5 लाख से अधिक दर्शक स्टेडियम पहुंचे, जो 2010 (चीन) के पिछले रिकॉर्ड से करीब छह गुना ज्यादा है।

 

यह एशियन कप अगले साल ब्राजील में होने वाले महिला विश्व कप के क्वालीफायर के रूप में भी अहम रहा। इस टूर्नामेंट से जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, चीन, उत्तर कोरिया और फिलीपींस ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

 

मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक खेल दिखाया और 11वें मिनट में कैटलिन फोर्ड के पास गोल करने का सुनहरा मौका था, लेकिन उनका शॉट जापान की गोलकीपर अयाका यामाशिता ने आसानी से रोक लिया।

 

इसके बाद जापान ने 17वें मिनट में बढ़त बना ली, जिसे अंत तक कायम रखा। दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन जापान की मजबूत डिफेंस के आगे सफल नहीं हो सका।

 

मैच के अंतिम क्षणों में अलाना कैनेडी ने बराबरी का शानदार मौका बनाया, लेकिन वह भी गोल में तब्दील नहीं हो सका।

 

जापान ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उसने छह मैचों में 29 गोल किए और सिर्फ एक गोल खाया, जिससे उसने एशिया की नंबर-1 टीम होने का दम फिर साबित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।