एइताना बोनमाती टूटी एड़ी की सर्जरी कराएंगी: बार्सिलोना
बार्सिलोना : महिला बैलन डी’ओर विजेता एइताना बोनमाती अपने टूटे टखने (एड़ी) की सर्जरी कराएंगी। उनके क्लब बार्सिलोना ने इसकी पुष्टि की।बोनमाती को रविवार को स्पेनिश राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र के दौरान यह गंभीर चोट…

बार्सिलोना : महिला बैलन डी’ओर विजेता एइताना बोनमाती अपने टूटे टखने (एड़ी) की सर्जरी कराएंगी। उनके क्लब बार्सिलोना ने इसकी पुष्टि की।बोनमाती को रविवार को स्पेनिश राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण सत्र के दौरान यह गंभीर चोट लगी।क्लब द्वारा जारी बयान में कहा गया, “सोमवार को किए गए टेस्ट में पुष्टि हुई कि उनके बाएं टखने की फिबुला हड्डी में फ्रैक्चर है।”रविवार को कैटलन मीडिया ने संकेत दिया था कि यदि बोनमाती को सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है, तो वह तीन महीने से अधिक समय तक मैदान से दूर रह सकती हैं।इस चोट के कारण वह मंगलवार को जर्मनी के खिलाफ होने वाले महिला नेशंस लीग फाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में नहीं खेल पाएंगी। इसके अलावा आने वाले हफ्तों में क्लब के कई मैचों से भी बाहर रहेंगी।बोनमाती ने शुक्रवार को जर्मनी के खिलाफ खेले गए नेशंस लीग फाइनल के पहले चरण के 0-0 से ड्रॉ मुकाबले में स्पेन की ओर से शुरुआती एकादश में जगह बनाई थी।चोट के चलते वह दिसंबर में बेनफिका और पेरिस एफसी के खिलाफ होने वाले चैंपियंस लीग मैच, जनवरी में होने वाला स्पेनिश सुपर कप और कई लीगा एफ मुकाबले भी मिस करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह
भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
