एआई तकनीक से बदलेगा क्रिकेट प्रशिक्षण, शेन वॉटसन बने कबुनी के ‘सुपर कोच’
क्रिकेट प्रशिक्षण को नया आयाम देने वाले एआई-संचालित खेल प्रौद्योगिकी मंच कबुनी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपना ‘सुपर कोच’ नियुक्त करने की घोषणा की। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले…

क्रिकेट प्रशिक्षण को नया आयाम देने वाले एआई-संचालित खेल प्रौद्योगिकी मंच कबुनी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपना ‘सुपर कोच’ नियुक्त करने की घोषणा की। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पिछले वर्ष ब्रिटेन स्थित इस स्टार्टअप के साथ साझेदारी की थी।
कबुनी ने अपने बयान में कहा, “यह समझौता कबुनी की अत्याधुनिक तकनीक को वॉटसन के गहरे क्रिकेट अनुभव और समझ के साथ जोड़ता है।”
यह विशेष कोचिंग मंच खिलाड़ियों की गतिविधियों का विश्लेषण करने और सही समय पर गेंद का अनुमान लगाने की क्षमता के जरिए पारंपरिक नेट अभ्यास को बदलने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह जटिल जानकारी को सरल और उपयोगी फीडबैक में बदल देता है।

इस अनुबंध को लेकर वॉटसन ने कहा, “कबुनी के बारे में जो बात मुझे सबसे अधिक उत्साहित करती है, वह यह है कि यह सुधार की प्रक्रिया को बेहद सरल बना देता है।” उन्होंने आगे कहा, “क्रिकेट में छोटे-छोटे बदलाव बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, और उन एक प्रतिशत सुधारों की पहचान करके उन्हें लागू करने की क्षमता बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। कबुनी प्रशिक्षण को इस तरह स्पष्ट बनाता है कि किसी भी स्तर के खिलाड़ी इसे आसानी से समझ सकें और इसका लाभ उठा सकें।”
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
