द इंडियन व्यू

ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप होगी जूनियर फुटबॉल का मंच, एआईएफएफ की साझेदारी

नई दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारत में अंडर-16 फुटबॉल को मजबूत करने के उद्देश्य से ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएसएफ) के साथ बहुवर्षीय साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत डीएसएफ को आधिकारिक यूथ…

Ragwendra P Singh
March 25, 2026
3 min read
ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप होगी जूनियर फुटबॉल का मंच, एआईएफएफ की साझेदारी

नई दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारत में अंडर-16 फुटबॉल को मजबूत करने के उद्देश्य से ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएसएफ) के साथ बहुवर्षीय साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत डीएसएफ को आधिकारिक यूथ डेवलपमेंट पार्टनर नियुक्त किया गया है।

इस साझेदारी के साथ ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप अब केवल एक मजबूत युवा फुटबॉल प्लेटफॉर्म नहीं रह जाएगी, बल्कि इसे एक संरचित राष्ट्रीय विकास प्रणाली के रूप में विकसित किया जाएगा, जो भारत के युवा फुटबॉलरों के लिए स्पष्ट प्रगति का मार्ग तैयार करेगी।

यह साझेदारी एआईएफएफ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता संरचना को डीएसएफ की युवा विकास विशेषज्ञता के साथ जोड़ती है, जिससे देशभर में ग्रासरूट फुटबॉल को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक सुसंगत विकास मार्ग तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन, ड्रीम स्पोर्ट्स का स्पोर्ट्स डेवलपमेंट विंग है, जो भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी कंपनी है। इस समझौते के तहत, एआईएफएफ जूनियर लीग के क्षेत्रीय चरण राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफिकेशन का मार्ग बने रहेंगे, जबकि डीएसएफ राष्ट्रीय चरण में प्रदर्शन विश्लेषण, खिलाड़ियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ के लिए प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यशालाएं, तथा फैनकोड पर लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाओं के माध्यम से संरचना को और मजबूत करेगा।

अंडर-16 एआईएफएफ जूनियर लीग के राष्ट्रीय फाइनल को अब ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (डीएससी) के नाम से जाना जाएगा। ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सीईओ नील शाह ने कहा, “हम एआईएफएफ के साथ साझेदारी कर बेहद उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य भारत के भविष्य के फुटबॉल सितारों के लिए बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराना है।

पिछले दो वर्षों में ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप ने दिखाया है कि सही मंच, कोचिंग और प्रतिस्पर्धा मिलने पर युवा खिलाड़ी कितनी तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। एआईएफएफ के साथ मिलकर हम इस प्रभाव को और बड़े स्तर पर ले जाना चाहते हैं।”

एआईएफएफ के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल एम. सत्यनारायण ने कहा, “भारत में युवा फुटबॉल तेजी से विकसित हो रहा है। हमारी लीग में अधिक अकादमियां जुड़ रही हैं और अंडर-17 टीम ने एएफसी अंडर-17 एशियन कप के लिए क्वालीफाई किया है। ऐसे में ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन का सहयोग हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन देगा और हमारे खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने में मदद करेगा।”

पिछले दो वर्षों से डीएसएफ स्वतंत्र रूप से ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है, जो एआईएफएफ द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है।

इस प्रतियोगिता से अब तक 14 खिलाड़ी भारतीय युवा टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, नौ खिलाड़ी सैफ चैंपियनशिप 2025 जीतने वाली अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे, पांच खिलाड़ियों को 2025 की अंडर-20 टीम में जगह मिली, जबकि तीन खिलाड़ियों ने इंडियन सुपर लीग में पदार्पण किया है।

यह साझेदारी ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप को एक व्यापक और एकीकृत राष्ट्रीय विकास प्रणाली में बदलते हुए भारतीय फुटबॉल में प्रतिभा के निरंतर विकास को नई दिशा देने का काम करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।