द इंडियन व्यू

एआईएफएफ ने पूर्व भारतीय फुटबॉलर सैयद हबीबुल हसन हमीद के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारत के पूर्व फॉरवर्ड सैयद हबीबुल हसन हमीद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका निधन शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को हुआ। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे…

Ragwendra P Singh
March 8, 2026
2 min read
एआईएफएफ ने पूर्व भारतीय फुटबॉलर सैयद हबीबुल हसन हमीद के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारत के पूर्व फॉरवर्ड सैयद हबीबुल हसन हमीद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका निधन शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को हुआ। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं।

सैयद हबीबुल ने भारत के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। उन्होंने 1964 एएफसी एशियन कप में तेल अवीव में हांगकांग (चीन) के खिलाफ भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें भारत ने 3-1 से जीत दर्ज की थी। वह 1960 रोम ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा रहे थे और 1964 के प्री-ओलंपिक टूर्नामेंट में भी टीम के साथ शामिल थे।

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा, “सैयद हबीबुल हसन हमीद अपने समय के एक शानदार फॉरवर्ड थे।भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। भारतीय फुटबॉल समुदाय की ओर से मैं उनके परिवार, मित्रों और पूरे फुटबॉल जगत के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

घरेलू स्तर पर उन्होंने संतोष ट्रॉफी में हैदराबाद, बंगाल और महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। 1963 में उन्होंने महाराष्ट्र के साथ संतोष ट्रॉफी खिताब जीता था।

क्लब फुटबॉल में उन्होंने सिटी कॉलेज ओल्ड बॉयज़ (हैदराबाद), मोहम्मडन स्पोर्टिंग, ईस्ट बंगाल और टाटा स्पोर्ट्स के लिए खेला। मोहम्मडन स्पोर्टिंग के साथ उन्होंने आगा खान गोल्ड कप (1960), डॉ. एच.के. मुखर्जी शील्ड (1960) और डीसीएम ट्रॉफी (1961) जीती। इसके अलावा ईस्ट बंगाल के साथ 1962 में (संयुक्त रूप से) रोवर्स कप भी अपने नाम किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।