द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सिक्किम से लौटे

गंगटोक : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सिक्किम की अपनी एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी कर लौट गए। उपराष्ट्रपति राज्य के 51वें राज्य दिवस समारोह में भाग लेने के लिए शनिवार सिक्किम पहुंचे। आज सुबह लोक भवन से रवाना होने…

Ragwendra P Singh
May 17, 2026
1 min read
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सिक्किम से लौटे

गंगटोक : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सिक्किम की अपनी एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी कर लौट गए। उपराष्ट्रपति राज्य के 51वें राज्य दिवस समारोह में भाग लेने के लिए शनिवार सिक्किम पहुंचे।

 

आज सुबह लोक भवन से रवाना होने से पहले उपराष्ट्रपति ने पुराने लोक भवन के परिसर में रोडोडेंड्रोन (लालीगुरांस) का पौधा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति खराब मौसम के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 10ए के रास्ते बागडोगरा हवाईअड्डा (पश्चिम बंगाल) के लिए रवाना हो गए हैं। सिक्किम की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा थी।

 

उपराष्ट्रपति ने शनिवार को राजधानी के मनन केंद्र में आयोजित 51वें राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न प्रमुख विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी और राज्य में संपर्क, शिक्षा, पर्यटन और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

 

आज सुबह उपराष्ट्रपति के प्रस्थान से पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद के सदस्य, लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा, मुख्य सचिव आर. तेलांग और लोक भवन में राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।