द इंडियन व्यू

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में चार दिवसीय छठ महापर्व का मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अनुष्ठान संपन्न हो गया। एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने परिवार के सदस्यों…

Ragwendra P Singh
October 28, 2025
2 min read
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में चार दिवसीय छठ महापर्व का मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अनुष्ठान संपन्न हो गया। एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया,भागलपुर तथा अन्य जिलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदियों के तटों और गंगा घाटों पर सूर्य देव और छठी मैया को अर्घ्य दिया। इससे पहले छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर एकत्र हुए और डूबते सूर्य को शाम का अर्घ्य अर्पित किया। पूरा वातावरण भजन-कीर्तन से गूंज उठा।पटना के काली घाट, कदम घाट, पटना कॉलेज घाट और कृष्णा घाट पर जल में तैरती दीपमालाओं की चमक और पूजा-अर्चना की गूंज ने मनमोहक दृश्य उत्पन्न किया। सूर्य भगवान की स्तुति में भजन भी गाए गए। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना के घाटों पर कपड़े बदलने की व्यवस्था समेत सुरक्षा के विभिन्न उपाय किए गए।आज (मंगलवार) उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए पटना में 78 घाटों पर व्रती ने अर्घ्य दिया। 60 कृत्रिम तालाब भी बनाए गए । चार दिवसीय छठ महापर्व के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। राजधानी के 35 गंगा घाटों पर कुल 187 कैमरे लगाए गए। साथ ही, पटना जिले में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के 550 घाटों पर छठ व्रत किया गया। इन घाटों पर 444 गोताखोर तैनात किए गए। जिले के सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नोडल चिकित्सा पदाधिकारियों की तैनाती की गई।उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजनीतिक गतिविधियों में छठ पर्व की वजह से कुछ ठहराव रहा। विपक्षी महागठबंधन मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित अधिकतर राजनेता सोमवार को अपने-अपने घरों में रहकर परिवार के साथ राज्य के इस लोकप्रिय त्योहार श्रद्धा पूर्वक मनाते नजर आए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।