द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश के सुमित बने अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक जज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी के युवा कोच सुमित मकरानिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने इंटरनेशनल जिम्नास्टिक फेडरेशन द्वारा आयोजित पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक XVI…

Ragwendra P Singh
November 27, 2025
1 min read
उत्तर प्रदेश के सुमित बने अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक जज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी के युवा कोच सुमित मकरानिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत का मान बढ़ाया है।

उन्होंने इंटरनेशनल जिम्नास्टिक फेडरेशन द्वारा आयोजित पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक XVI साइकिल की अंतरराष्ट्रीय जज परीक्षा में सफलता हासिल कर अंतर्राष्ट्रीय जज बनने का गौरव अर्जित किया।

सुमित ने झांसी में शुरुआती प्रशिक्षण के बाद वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर से औपचारिक शिक्षा प्राप्त की। वे एकलव्य स्टेडियम, आगरा के हॉस्टल में रहे, जहाँ उन्होंने जिम्नास्टिक्स की उच्च स्तरीय ट्रेनिंग जारी रखी।

उन्होंने एनआईएस में जिम्नास्टिक में डिप्लोमा भी हासिल किया है और उनके तैयार किए कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं, जो उनके कोचिंग कौशल और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।