द इंडियन व्यू

उत्तरी सिक्किम में वाहन दुर्घटना के बाद लापता लोगों का कोई सुराग नहीं

गंगटोक : उत्तरी सिक्किम में वाहन दुर्घटना के बाद लापता हुए चालक समेत 9 पर्यटकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दुर्घटना को आज चार दिन हो गये हैं। 29 मई, 2025 को उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले के लाचुंग से चुंगथांग…

Ragwendra P Singh
June 2, 2025
2 min read
उत्तरी सिक्किम में वाहन दुर्घटना के बाद लापता लोगों का कोई सुराग नहीं

गंगटोक : उत्तरी सिक्किम में वाहन दुर्घटना के बाद लापता हुए चालक समेत 9 पर्यटकों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दुर्घटना को आज चार दिन हो गये हैं।

29 मई, 2025 को उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले के लाचुंग से चुंगथांग की ओर लौटते समय मुंशीथांग के पास छोबोंपू में एक वाहन सड़क से लगभग 1000 फीट नीचे तीस्ता नदी में गिर गया। वाहन में चालक सहित 11 पर्यटक सवार थे। दुर्घटना के बाद दो पर्यटकों को गंभीर हालत में बचा लिया गया और उनका वर्तमान में राजधानी के एसटीएनएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं।

वाहन में सवार चालक सहित 9 लोग अभी भी लापता हैं। चालक उत्तरी सिक्किम के सिंघिक का निवासी था, जबकि पर्यटकों में दो त्रिपुरा, दो उत्तर प्रदेश और चार ओडिशा के थे। राज्य पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने साेमवार प्रेस काे दिए बयान में बताया कि लापता लोगों की खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। खोज एवं बचाव अभियान में जिला पुलिस, जिला प्रशासन, आईटीबीपी, सेना, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग, बीआरओ, एनडीआरएफ, अग्नि, मेडिकल टीम, पर्यटन हितधारक, ड्राइवर्स एसोसिएशन और स्थानीय स्वयंसेवक शामिल हैं। विभाग ने कहा कि मानसून के मौसम में क्षेत्र में भारी बारिश से भूस्खलन हो सकता है और सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। हम सभी पर्यटकों को सलाह देते हैं कि वे यात्रा करते समय सावधानी बरतें तथा आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सड़क एवं मौसम संबंधी अपडेट के आधार पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।