उत्तरी सिक्किम में लगातार बारिश से हुई क्षति को 'आपदा' घोषित किया गया
गंगटोक : सिक्किम सरकार ने उत्तरी सिक्किम अंतर्गत मंगन जिले में लगातार बारिश से हुई क्षति को आधिकारिक तौर पर 'आपदा' घोषित कर दिया है। सिक्किम सरकार ने साेमवार काे एक अधिसूचना जारी कर लगातार बारिश से हुए नुकसान को आपदा…

गंगटोक : सिक्किम सरकार ने उत्तरी सिक्किम अंतर्गत मंगन जिले में लगातार बारिश से हुई क्षति को आधिकारिक तौर पर 'आपदा' घोषित कर दिया है। सिक्किम सरकार ने साेमवार काे एक अधिसूचना जारी कर लगातार बारिश से हुए नुकसान को आपदा घोषित किया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष की मंजूरी और राज्य कार्यकारी समिति की सिफारिश से 28 मई से मंगन जिले में लगातार बारिश से हुई क्षति को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 22(2)(बी) के तहत आधिकारिक तौर पर आपदा घोषित किया गया है।
लगातार बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तरी सिक्किम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क सहित छोटी सड़कें भूस्खलन से प्रभावित हुई हैं। 29 मई की रात को वाहन दुर्घटना में लापता हुए पर्यटकों की खोज एवं बचाव अभियान भी प्रतिकूल मौसम के कारण प्रभावित हुआ है।
इसी तरह एक जून की रात मंगन जिले के छातेन स्थित सेना के शिविर पर भी बिजली गिरी। भूस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवान मारे बलिदान हो हैं, जबकि छह अन्य लापता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
