उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर प्रतिबंध हटा
देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा को पिछले 24 घंटों के लिए स्थगित किया गया था। अब चारधाम यात्रा से प्रतिबंध हटा लिया गया है। मौसम को देखते हुए यात्रा मार्ग पर वाहन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।…

देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा को पिछले 24 घंटों के लिए स्थगित किया गया था। अब चारधाम यात्रा से प्रतिबंध हटा लिया गया है। मौसम को देखते हुए यात्रा मार्ग पर वाहन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर शंकर पांडेय ने यह जानकारी दी।
कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
गढ़वाल कमिश्नर ने बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाया जाया जा रहा है ताकि मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि रविवार को भारी बारिश व भूस्खलन की आशंका को देखते हुए चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटे के लिए स्थगित किया गया था। यात्रियों और लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में तीर्थयात्रियों को रोकने के निर्देश दिए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
