38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड ने पुरुष व महिला बैडमिंटन टीम इवेंट में जीता सिल्वर मेडल
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के पाँचवें दिन उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह राज्य के लिए गर्व का क्षण…

उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के पाँचवें दिन उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि पिछले वर्ष महिला टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था, और पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता था।

इस उपलब्धि के साथ, उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह जीत राज्य में बैडमिंटन खेल के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ाएगी।
उत्तराखंड बैडमिंटन संघ और खेल प्रेमियों ने इस शानदार उपलब्धि पर टीम को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
