उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण: बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड के खेल जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। इस बार राज्य के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पुरुष एकल वर्ग में सूर्याक्षरावत ने सिल्वर मेडल जीतकर…

उत्तराखंड के खेल जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। इस बार राज्य के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पुरुष एकल वर्ग में सूर्याक्षरावत ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

महिला युगल वर्ग में आन्याबिष्ट और एंजेलपुनेरा की जोड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पुरुष युगल में सोहेल अहमद और चयनित जोशी ने कांस्य पदक जीता। महिला युगल में ही गायत्री रावत और मनसा रावत ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले टूर्नामेंट में उत्तराखंड से बैडमिंटन युगल मुकाबलों में कोई भागीदारी नहीं थी। लेकिन इस बार खिलाड़ियों ने न केवल शानदार खेल दिखाया बल्कि प्रदेश को चार महत्वपूर्ण पदकों का गौरव भी दिलाया।
जब इन विजेता खिलाड़ियों से उनकी उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हमने विपक्षी टीम से बहुत कुछ सीखा। यहां की तैयारियां बेहतरीन हैं और हमारे कोचों ने हमें शानदार तरीके से प्रशिक्षित किया।" खेल प्रेमियों ने इन खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व जताया है।

राज्य सरकार और खेल मंत्रालय ने भी इन युवा खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बैडमिंटन में उत्तराखंड की यह सफलता राज्य के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी। प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की दिशा में यह उपलब्धि मील का पत्थर साबित हो सकती है।
उत्तराखंड खेल जगत में एक नई पहचान बना रहा है, और इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
