उत्तराखंड के मान सिंह और भागीरथी बिष्ट नयी दिल्ली मैराथन के विजेता
उत्तराखंड के मान सिंह और भागीरथी बिष्ट ने रविवार को ‘अपोलो टायर्स नयी दिल्ली मैराथन’ दौड़ में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। एशियाई मैराथन चैंपियनशिप (2024) के विजेता 35 साल के मान सिंह ने पुरुषों की…

उत्तराखंड के मान सिंह और भागीरथी बिष्ट ने रविवार को ‘अपोलो टायर्स नयी दिल्ली मैराथन’ दौड़ में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
एशियाई मैराथन चैंपियनशिप (2024) के विजेता 35 साल के मान सिंह ने पुरुषों की एलीट श्रेणी के कड़े मुकाबले को दो घंटे 15 मिनट और 24 सेकंड का प्रभावशाली समय के साथ अपने नाम किया।

प्रदीप चौधरी (2:15:29) और अक्षय सैनी (2:15:34) ने मान सिंह को कड़ी टक्कर दी लेकिन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उत्तराखंड की भागीरथी ने दो घंटे 48 मिनट और 59 सेकंड के समय के साथ एलीट महिलाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया।
ठाकोर भरतजी (2:49:16) और अश्विनी जाधव (2:50:48) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता। मैराथन दौड़ में धावकों को 42.195 किमी की दूरी तय करनी होती है। राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

आयोजकों ने दावा किया कि इस कार्यक्रम (मैराथन, हाफ मैराथन और 10के (10 किलोमीटर की दौड़) में देश के विभिन्न हिस्सों से 25,000 से अधिक धावक और फिटनेस उत्साही शामिल हुए। गोपीचंद ने कहा, ‘‘मैं नयी दिल्ली मैराथन को सफल बनाने के लिए आयोजकों, प्रायोजकों और प्रत्येक एथलीट को बधाई देता हूं।’’
इस मैराथन में वंचित पृष्ठभूमि के 33 से अधिक बच्चों के अलावा 10 किलोमीटर की दौड़ में स्वयंसेवकों की सहायता से दृष्टिबाधित धावकों की एक टीम ने भी हिस्सा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
