द इंडियन व्यू

38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड का जलवा, छठे स्थान तक बनाई जगह

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया है।यह राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, खासकर इसलिए क्योंकि पिछले 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड…

Ragwendra P Singh
February 9, 2025
1 min read
38वें राष्ट्रीय खेल : उत्तराखंड का जलवा, छठे स्थान तक बनाई जगह

उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया है।यह राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, खासकर इसलिए क्योंकि पिछले 37वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था।

महज एक संस्करण में इतनी बड़ी छलांग राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है। अब तक उत्तराखंड ने कुल 62 पदक जीतेहैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 22 रजत और 26 कांस्य शामिल हैं।

खासकर वुशु और ताइक्वांडो में राज्य ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, दोनों खेलों में कुल 12-12 पदक जीतकर उत्तराखंड ने अपनी ताकत दिखाई है। हालांकि, राष्ट्रीय खेल अभी समाप्त नहीं हुए हैं और उत्तराखंड के पास पदक तालिका में और ऊंचा स्थान हासिल करने का पूरा मौका है।

राज्य के खिलाड़ी सभी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं, और उनके शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड की रैंकिंग में और सुधार संभव है। यह उपलब्धि राज्य के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।