उत्तरकाशी भूस्खलन हादसा: नाै में से दाे श्रमिकों के शव बरामद, सात अब भी लापता
देहरादून : उत्तरकाशी ज़िले के पालीगाड़ क्षेत्र में बादल फटने और भूस्खलन की बड़ी घटना के बाद मलबे में दबे नाै श्रमिकों में से अब तक दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। सात श्रमिकों की तलाश अभी भी जारी है। उत्तरकाशी जिला…

देहरादून : उत्तरकाशी ज़िले के पालीगाड़ क्षेत्र में बादल फटने और भूस्खलन की बड़ी घटना के बाद मलबे में दबे नाै श्रमिकों में से अब तक दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। सात श्रमिकों की तलाश अभी भी जारी है।
उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, पालीगाड़ से 4 किमी आगे सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण निर्माणाधीन होटल के निकट बने शेड में रह रहे 29 श्रमिकों में से 20 का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। 9 लापता श्रमिकों में से दो के शव बरामद हुए हैं।
घटना स्थल पर एसडीआरएफ की 15, एनडीआरएफ की 20 सदस्यीय टीम, 02 डॉग स्कॉड मय उपकरण, आईटीबीपी मातली की स्पेशल-22 सदस्यीय दल, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम खोज एवं बचाव का कार्य में जुटी हैं।
अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी, उप जिलाधिकारी, बड़कोट, तहसीलदार, बड़कोट द्वारा घटना स्थल पर खोज-बचाव कार्यों की निगरानी हेतु तैनात हैं।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़, कुथनौर, झज्जरगाड़ स्थानों पर भी भीषण भूस्खलन हुआ है। इस घटना के बाद 400 मीटर विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से यमुनोत्री धाम सहित करीब 30 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
