द इंडियन व्यू

टी20 विश्व कप: ईडन गार्डन्स की सुविधाओं पर आईसीसी ने जताया संतोष

आईसीसी ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप से पहले प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स की सुविधाओं पर “संतोष” व्यक्त किया। आईसीसी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड की एक संयुक्त निरीक्षण टीम…

Ragwendra P Singh
January 23, 2026
2 min read

आईसीसी ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप से पहले प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स की सुविधाओं पर “संतोष” व्यक्त किया।

आईसीसी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड की एक संयुक्त निरीक्षण टीम ने स्टेडियम का दौरा किया और मैदान, कॉरपोरेट बॉक्स और अन्य सुविधाओं सहित बुनियादी ढांचे की समीक्षा की।

बंगाल क्रिकेट संघ ने कोलकाता में जारी बयान में कहा, ‘आईसीसी टीम ने ऐतिहासिक मैदान, कॉरपोरेट बॉक्स और स्टेडियम की सभी सुविधाओं का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संस्था ने कहा कि वह एक सफल विश्व कप की मेजबानी को लेकर उत्सुक है।'

ईडन गार्डन्स में ग्रुप चरण के पांच मैच खेले जाने हैं, जिनमें उद्घाटन दिवस के तीन मुकाबलों में से एक भी शामिल है। इसके अलावा सुपर आठ चारण का एक मैच खेला जाना है। अगर पाकिस्तान अंतिम चार में जगह नहीं बनाता है तो यहां एक सेमीफाइनल भी खेला जाएगा।

साभार : गूगल

ग्रुप मुकाबलों में ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के तीन मैच प्रस्तावित हैं, हालांकि उनकी भागीदारी को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है।

राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि आईसीसी का आकलन उन्हें स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत की यात्रा को लेकर अनिच्छा भी जताई।

आईसीसी ने हालांकि बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में कराये जाने की मांग को ठुकरा दिया है। बांग्लादेश अगर टूर्नामेंट से हटता है, तो रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड उसकी जगह लेने वाली अगली टीम होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।